सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्नातक देश की रीढ़: डा. संजयन त्रिपाठी

महाराजगंज में स्नातकों की बैठक

आजमगढ़। महाराजगंज ब्लॉक स्थित श्रीमती देवराजी देवी इंटर कॉलेज में सोमवार को स्नातक बैठक ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन की अध्यक्षता में हुई। संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने किया। 

 मुख्य अतिथि डॉ. संजयन त्रिपाठी ने पुराने पेंशन के बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को अनुदान देने, स्नातकों को बेरोजगार भत्ता देने की मांग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्नातक देश की रीढ़ हैँ , इनके रचनात्मक सहयोग से देश प्रदेश की प्रगति होगी, इसके लिए सरकार को इनके समस्याओ के समाधान पर विशेष ध्यान देना होगा।


विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रधान हरीश पाठक ने डॉ. संजयन त्रिपाठी का स्वागत करते हुए उन्हें स्नातक निर्वाचन मे समर्थन देने की लोगों से अपील की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाचार्य पं. अनिल कुमार पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधान ब्राह्मण सभा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, आर्यावर्त्त सभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा, महंत संजय पाण्डेय, हरिगोविन्द तिवारी, शशांक शेखर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बंशीधर पाठक, मुन्नू पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह सिंह, प्रेम यादव, अमित कुमार पाण्डेय,  रितेश पाण्डेय, हरेंद्र यादव, आदि मौजूद रहे ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं