सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

मुबारकपुर के नेवादा में दर्दनाक हादसा

छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई की करंट से मौत

शव लेने पहुंची पुलिस का महिलाओं ने किया विरोध

आजमगढ़। मुबारकपुर में एक दर्ददनाक हादसे में छोटे भाई को बचाने गए भाई करेंट लगने से मौत हो गई। शनिवार की देर शाम दिल दहला देने वाले हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। जब पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव लेने पहुंची तो महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। काफी समझाने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

मिल्लत नगर निवासी इब्राहिम अपने छोटे भाई अहमद रजा के साथ टाइल्स का काम करने कस्बा अंतर्गत नेवादा मुहल्ला में गए थे। वहां काम करने के दौरान अहमद रजा को करंट लग गई। भाई की चीख सुन इब्राहिम बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने छोटे को तो बचा लिया, लेकिन मौत ने उनके ऊपर जरूर शिकंजा कस दिया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इब्राहिम अचेत पड़ गए। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वह सात भाइयों में सबसे बड़े थे। गोद में 15 माह का बच्चा लिए बिलख रही पत्नी के गम देख लोक कांप उठे। उधर रात आठ बजे पुलिस को भनक लगी तो मौके पर जा धमकी। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो महिलाएं भिड़ गईं। सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर पहुंचे थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं