सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

भुगतान न करने पर ईओ ने सात कमरों को किया सीज

एक सप्ताह पूर्व सभी को जारी की गई थी नोटिस

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने बकाया न जमा होने पर सोमवार को सात कमरों को सीज करने की कार्रवाई की। इन कमरों के मालिकों को बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह पूर्व नोटिस जारी की गई थी।

जीयनपुर नगर पंचायत के बिलरियागंज मार्ग सब्जी मंडी रोड पर रामलीला मैदान के पास जीयनपुर नगर पंचायत के सात कमरे स्थित हैं। जिनको पांच वर्ष पूर्व भाड़े पर डब्लू सोनकर, सत्येंद्र, सुरेंद्र, झब्बू, राजेश, विजई, रमेश, रामप्यारे को कमरे का आवंटन किया गया था। जिनका पांच वर्ष में प्रति व्यक्ति 19 हजार रुपये भाड़ा बकाया था। इन सभी लोगों को एक सप्ताह पूर्व बकाया जमा करने की नोटिस दी गई थी लेकिन इन लोगों द्वारा बकाया को जमा नहीं किया गया। जिस पर अधिशासी अधिकारी अमित यादव के नेतृत्व में सोमवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने पहुंचकर सभी कमरे की दुकान को खाली कराकर कमरे में ताला लगाया। अधिशासी अधिकारी की इस कार्रवाई से नगर पंचायत में के दौरान मौके पर काफी अफरा तफरी का माहौल रहा। वही अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने सब्जी मंडी मार्ग पर दर्जनों सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया व पॉलिथीन जब्त कर दुकान पर जुर्माना लगाया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत के एकलाक अहमद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं