सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अहरौला में मिली सिर कटी लाश की हुई पहचान, थाना क्षेत्र के इसहाकपुर की है मृतका

पिता ने राजघाट पर दिया मृत युवती को मुखाग्नि, पुलिस अभी भी पहचान से कर रही इंकार

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं में एक युवती की सिर कटी लाश मिली थी। जिसकी पहचान परिजनों ने तो कर ली है। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम सिर कटी मिली लाश का अंतिम संस्कार भी परिजनों ने कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में पिता ने बेटी के शव को मुखाग्नि दिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस महकमा अभी सिर कटी लाश की पहचान होने से इंकार कर रही है।
 गौरी का पुरा थाना अहरौला में सड़क किनारे स्थित कुएं से एक लगभग 22 साल की युवती का शव मिला था। शव का गर्दन कटा था। जिसके चलते उसकी पहचान पुलिस के अनुसार अब तक नहीं हो सकी है। वहीं क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ही इस बात की चर्चा आम हो गई थी कि शव इसहाकपुर गांव निवासिनी युवती की है। शुक्रवार को इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति अपने पुत्र सुनील प्रजापति के साथ अहरौला थाने पर पहुंचे। जहां युवती के शव के फोटो ग्राफ आदि देख कर उन्होंने शव की पहचान अपनी विवाहित पुत्री आराधना (22) के रुप में किया। शिनाख्त के पश्चात ही पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और देर शाम शव का राजघाट पर अंतिम संस्कार पिता व भाई की मौजूदी में करा दिया। पिता केदार ने ही सिर कटी लाश को अपनी पुत्री की लाश के रुप में मुखाग्नि भी दिया। वहीं पुलिस महकमा शुक्रवार की देर शाम तक सिर कटी लाश की पहचान होने से इंकार करती रही। एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल गायब सिर  भी बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस काम कर रही है और जल्द शव की पहचान के साथ ही हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया जाएगा।

अपनी बेटी के रूप में सिर कटी लाश की शिनाख्त करने वाले केदार प्रजापति ने बताया कि कुएं से मिली सिर कटी लाश मेरी पुत्री आराधना की ही है और उसे प्रिंस यादव नाम का लड़का अपनी बाइक पर बैठा कर नौ नवंबर को कहीं ले गया था। अब प्रिंस की मां जानमाल की धमकी दे रही है। जिसकी तहरीर भी अहरौला  थाने पर दिया है।  

मृतका के भाई सुनील प्रजापति ने कहा कि शव के एक बाह में जो कंगन है उसका दूसरा जोड़ा घर पर मौजूद है। मेरी बहन एक हाथ में काला व दूसरे में लाल धागा बांधती थी। कुएं से मिले शव के बांह में भी ऐसा था। इतना ही नहीं मेरी बहन के बाह पर बाल ज्यादा थे और शव के बाह पर भी ऐसा था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं