सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रेन के आगे कूदा युवक, रेलवे पुलिस ने बचाई जान

युवक की इस हरकत से स्टेशन पर मची अफरा-तफरी 

 

आज़मगढ़। रेलवे स्टेशन आज़मगढ़ पर शुक्रवार की शाम को पांच बजे के आस-पास एक युवक जान देने की नियत से ट्रेन के आगे कूद गया। इस दौरान वहां मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचा लिया। युवक की इस हरकत से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के गड़ेरुआ गांव निवासीइ श्रीकांत सिंह 38 पुत्र भगवती सिंह शुक्रवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर टहल रहा था। इसी बीच वह ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वही मौजूद जीआरपी थाने के कांस्टेबल राज रतन कुमार की नजर उस पर पड़ गई। कांस्टेबल ने बिना वक्त गवाएं युवक को बचाने के लिए दौड़ पड़ कांस्टेबल को इस तरह भागते हुए देख वहां मौजूद अन्य लोग भी युवक की तरफ भागे, जल्दी से युवक को ट्रैक से उपर उठाया और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। इससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अन्य सिपाही भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत सिंह को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में परिवार वालों का नंबर लेकर सूचना दी। आवश्यक कार्यवाही के बाद जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं