सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गहमा-गहमी के बीच रूबी सिंह का प्रस्ताव सर्वसम्म‌ति से पास

पंचायत भवन पर पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक 

सगड़ी। राशन की दुकान के आवंटन को लेकर मंगलवार को हरैया विकास खंड के अराजी देवारा नैनिजोर गोड़ियाना के पंचायत भवन में खुली बैठक बुलाई गई। राशन की दुकान का प्रस्ताव ईडब्लूएस आरक्षित सामान्य कोटा में होना था। काफी गहमा-गहमी के बीच पुलिस की मौजूदगी में गोड़ियाना की रुबी सिंह पत्नी मान बहादुर सिंह का निर्विरोध सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। 

बताते चलें कि दिसंबर 2021 में अनियमितता के आरोप में दीपचंद कोटेदार का कोटा निरस्त प्रशासन ने कर दिया थाा। इसके बाद 11 नवंबर 2022 को पहली बैठक पंचायत भवन आराजी देवारा नैनिजोर गोड़ियाना पर बुलाई गई। ग्राम प्रधान विनोद विश्वकर्मा की अचानक बीमार पड़ जाने से बैठक को स्थगित कर दी गई।  इस क्रम में पुनः मंगलवार को राशन की दुकान के लिए खुली बैठक पंचायत भवन पर बुलाई गई। इस दौरान नोडल अधिकारी बीएल यादव प्रोबेशन अधिकारी आजमगढ़, विकासखंड अधिकारी हरैया ओमप्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत हरैया, ओंकार मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, ग्राम प्रधान विनोद विश्वकर्मा सहित गांव के सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक शुरू होते ही नोडल अधिकारी द्वारा राशन की दुकान के लिए प्रस्ताव मांगा गया। पता चला कि यहां 19 समूह गांव में बनाए गए हैं और सभी अनुसूचित जाति ओबीसी जाति के हैं। ईडब्ल्यूएस आरक्षण सामान्य कोटा का कोई समूह ना होने पर सामान्य रूप से प्रस्ताव मांगा गया। जिसमें दो लोगों का नाम सामने आया। जिसमें रूबी सिंह पत्नी मान बहादुर सिंह और आशीष सिंह पुत्र यदुवंशी शामिल रहे। आशीष सिंह की शैक्षिक योग्यता कम होने के कारण उनका प्रस्ताव स्थगित हो गया। इस प्रकार ईडब्ल्यूएस रूबी सिंह कासर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक, महिला और पुरूष कांस्टेबल के साथ मौके पर तैनात रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं