सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

रानी की सराय में जाम के झाम से निजात की मांग, भारद ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

भारद ने नवागत रानी की सराय थाना प्रभारी का किया स्वागत 

रानी की सराय। क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर सवारी वाहनों और अन्य तरह के अतिक्रमणों से लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को भारत रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल नवागत थाना प्रभारी से मिला। ज्ञापन सौंप उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की। साथ ही अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

 बताते चलें कि कस्बा के रूदरी, निजामाबाद, सोनवारा मोड़ पर सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े सवारी वाहनों के अलावा ठेला वालों सहित अन्य तरह के अतिक्रमण के चलते आ‌ए दिन जाम लगा रहता है। साथ ही दुुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। लेकिन इस समस्या को लेकर किसी ने कोई पहल नहीं की। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को भारत रक्षा दल का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत थाना प्रभार रानी की सराय शिव कुमार मिश्रा से मिला। भारद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को उक्त क्षेत्रों में आए दिन होने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने भी भारद कार्यकर्ताओं को सुना और समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया। भारद कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि इसी प्रकार चेकपोस्ट, फरिहां चौराहे पर भी सवारी वाहनों की मनमानी से जाम की समस्या बनी रहती है। ज्ञापन सौंपने के बाद भारद कार्यकर्ताओं ने नवागत थाना प्रभारी को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भारत रक्षा दल रानी की सराय ब्लाक अध्यक्ष मनीराम प्रसाद, अनूप जायसवाल, बृजबिहारी वर्मा, विष्णु देव पटवा, आलोक सुनील मोची, विनोद शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं