सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आटो चालक ने साथियों की मदद से युवती को किया अगवा, दुष्कर्म का प्रयास

गोरखपुर। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आटो चालक और उसके तीन साथियों ने यवुती को अगवा कर लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपी करीब चार घंटे बाद देर रात युवती को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है।

 गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती बाजार गई थी। बाजार से खरीदारी करने के बाद वह घर लौटने के लिए आटो में बैठी। उसी दौरान आटो में तीन और लोेग सवार हुए। इसके बाद आटो चल दिया लेकिन वे चारों उसके गांव की तरफ न जाकर दूसरे रास्ते पर चले गए। युवती ने विरोध किया तो उसे डरा धमकाकर शांत कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम अपहरण के बाद आटो चालक अपने साथियों के कहने पर आटो छामू पुल की ओर लेकर चला गया। उतरने का प्रयास करने पर तीनों युवकों ने पकड़ लिया। चार घंटे तक आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर रखा। उन्होंने उसके साथ अभद्रता की तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उन्हें लगा कि वे फंस जाएंगे तो रात में उसे गांव के पास छोड़कर भाग गए। आटो चालक व उसके साथियों के चंगुल से छूटने के बाद अपनी मां के साथ खोरावर थाने पहुंची पीड़िता आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश में जुटी रही। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर युवती अपनी मां के साथ अपर पुलिस अधीक्षक से मिली। अपर पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद खोराबार थाने की पुलिस ने आरोपी आटो चालक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना में जो भी शामिल हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं