सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कबड्डी में प्राथमिक में नरहन खास, जूनियर में कांखभार ने मारी बाजी

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लूटी वाहवाही

सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय छपरा सुलतानपुर के परिसर में खंड स्तरीय बेसिक बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौरान बच्चों ने खेल के माध्यम से अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय नरहन खास प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चंगईपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय कांखभार  प्रथम , जूनियर विद्यालय काजी की डिघवनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रौजा सैफनपट्टी विजयी रही। प्राथमिक स्तर लोकगीत प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय डिघवनिया मझौवा ने सफलता प्राप्त की। प्राथमिक स्तर सुलेख में निधि राजभर प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर ने प्रथम, आकांक्षा पटेल प्राथमिक विद्यालय बनकटिया ने द्वितीय एवं आदित्य प्राथमिक विद्यालय गड़ेरीपट्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर अंत्याक्षरी में जूनियर विद्यालय बैरीडांड़ ने प्रथम, जूनियर विद्यालय डिघवनिया मझौवा ने द्वितीय और जूनियर विद्यालय जीयनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर लोकगीत में जूनियर विद्यालय वैरीडांड़ ने प्रथम , जूनियर विद्यालय डिघवनिया मझौवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर सुलेख में सत्यम सरोज जूनियर विद्यालय महुलिया ने प्रथम, प्रियांशु पटेल जूनियर विद्यालय खांड़ ने द्वितीय और विजय पटेल जूनियर विद्यालय  महुला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग सुलेख में नगमा जूनियर विद्यालय चंगईपुर प्रथम, प्रिया यादव जूनियर विद्यालय बैरीडांड ने द्वितीय एवं खुशी जूनियर विद्यालय खांड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर मानचित्र प्रतियोगिता में चांदनी चौहान जूनियर विद्यालय कोठा अजगरा ने प्रथम, रक्षक सिंह जूनियर विद्यालय छपरा सुल्तानपुर ने द्वितीय एवं साक्षी यादव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अजमतगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बैरीडांड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह एवं राजमणि शर्मा पुरस्कार वितरण किया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी अनेक प्रकार की प्रतिभाएं छिपी हुई है बस उसे निखारने की जरूरत है। पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। इस दौरान डा0 हरिकेश मिश्र, जसवंत कुमार, धनंजय सिंह, पंकज सिंह, राजेंद्र मौर्य, अवधेश यादव, कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, सोनू सिंह, प्रतिमा माधुरी, प्रज्ञा राय, नीतू, मनोज कुमार गोड़, आनंद वर्धन मिश्र, डा. रामदरश विद्यार्थी,राम सिंह, अंशु राय, सुरेंद्र चौहान, प्रदीप तिवारी आदि लोग मौजूद थे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं