सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अस्पताल में रिपोर्टिंग करने गई महिला पत्रकार की स्टाफ नर्स ने की पिटाई

 मरीजों के साथ बदसलूकी का विरोध पड़ा भारी

आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर शुक्रवार की दोपहर महिला मरीजों के साथ स्टाफ नर्स द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध करना एक महिला पत्रकार को भारी पड़ गया । मौजूद स्टाफ नर्स और कंप्यूटर ऑपरेटर ने उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो को डिलीट कर दिया तथा मोबाइल भी तोड़ दिया ।

महराजगंज की सीमा से सटे अंरबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर कस्बे की निवासी रीना गुप्ता पत्नी दुर्गेश गुप्ता एक न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं । वह अपने पड़ोस की एक महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गयीं थी जहां डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद बलगम जांच के लिए टीवी यूनिट कक्ष में भेजा तो उन्होंने देखा कि बगल में टेलीमेडिसिन के कमरे में कुछ महिला मरीजों की स्टाफ नर्स के साथ कहासुनी हो रही थी । जिसे सुनकर वे वहां पहुंची और मोबाइल में वीडियो बनाते हुए उन्होंने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद स्टाफ नर्स आराधना और कंप्यूटर ऑपरेटर रेनू को काफी नागवार गुजरा । दोनों ने पत्रकार से मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट करते हुए मोबाइल पटक दिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी । शोर सुनकर अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया । पीड़ित महिला पत्रकार द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत थाने पर की गई है ।

थाना प्रभारी कमल कांत वर्मा ने कहा कि घटना की जांच कर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी । स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा० अवनीश झा ने कहा कि घटना की जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करूंगा ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं