सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बरहतिर जगदीशपुर में सात दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव का चौथा दिन

मर्यादा की प्रतिमूर्ति है भगवान श्रीराम का चरित्र: पंडित गोविंद शास्त्री

जहानागंज। बरहतिर जगदीशपुर के रामलीला मंच पर आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। 

प्रवचनकर्ता दिवाकर पंडित गोविंद शास्त्री ने कहा कि राम नाम का संकीर्तन व्यक्ति के जीवन के मुक्ति का सबसे बड़ा साधन है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मंत्र है जो जीवात्मा का संबंध परमात्मा से कर देता है। सेतु बांध निर्माण के समय भगवान राम ने एक पत्थर उठाकर अपने हाथ से जब समुद्र में डाला तो वह पत्थर डूब गया। इस पर जब उन्होंने हनुमान से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ तो हनुमान ने कहा प्रभु जिसका आप परित्याग कर देंगे वह भवसागर में डूब ही जाएगा यह तो पत्थर है। जिस पर आपका नाम अंकित है वह आपके नाम के सहारे तैर कर भवसागर पार कर जाता है। लेकिन जिसे आप छोड़ देते हैं वहः अधर में ही नष्ट हो जाता है। आपके नाम में अपार शक्ति का संचार होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया एवं मंशा प्रसाद वर्मा उर्फ मुन्ना सेठ, श्याम नारायण राय, जवाहिर, उमेश राय, सौरभ राय, मोनू राय, अनीश राय ने रामायण पूजन के साथ भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं