सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

  भोर्रा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग पर मुठभेड़ में पशु व्यापारी का हत्यारा गिरफ्तार

पैर मेें लगी गोली, लूटी नकदी, अवैध असलहा बरामद

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में भोर्रा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग पर पुलिस की बाइक सवार अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी व पशु व्यापारी की हत्या कर लूटने वाला अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल अपराधी व उसके भाई के पास से लूट के रुपये, बाइक व तमंचा बरामद किया गया है।

कंधरापुर थाना के मातनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र बलवंत यादव पशु व्यापारी था। बीते 13 नवंबर को वह रानी की सराय क्षेत्र में बाइक से अपने मित्र रितेश यादव के घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराया। 15 नवंबर को परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें रितेश यादव, अब्दुल कादिर व माशूक अली समेत कुछ अन्य को नामजद किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि जितेंद्र की उसके मिश्र मनदीप व श्रवण यादव ने चढ़ई पुलिया पर गमछे से गला दबा कर हत्या कर दिया और शव को नदी में फेंक दिए। इसके साथ ही उसके पास मौजूद 43 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इसके बाद प‌ुलिस ने श्रवण यादव, उसकी मां विमला देवी को गिरफ्तार कर‌ लिया। इनके पास से कुल 17800 रुपये लूट के बरामद हुए। शुक्रवार की भोर में कंधरापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश भोरा मकबूलपुर-सेहदा मार्ग से गुजरने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार बदमाशों के आने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जिस पर वे बाइक मोड़ कर वापस भागने का प्रयास किए और फिसल कर गिर पड़े। पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर‌ दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान मनदीप यादव उर्फ लाला निवासी चड़ई थाना रानी की सराय के रुप में की गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से लूट के नौ हजार रुपये बरामद हुआ। शेष 14 हजार रुपये भाई प्रदीप के पास होने की बात कही। जिस पर पुलिस ने प्रदीप को भी घर पर दबिश देकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं