सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जिला अस्पताल में निकला सांप, मचा हड़कंप

 



आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी के दौरान सांफ निकलने की जानकारी पर अफरा-तफरी मच गई। सांप डा. एलजे यादव के चैंबर में बैठा था। हो-हल्ला मचा तो पहुंंचे स्वास्थ्यकर्मी किसी तरह सांप को मार पाए, जिसके बाद मरीज और डाक्टर राहत की सांस ले पाए।

मंडलीय जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह डाक्टर अपने-अपने ओपीडी में बैठ मरीजों को देख रहे थे। उस समय रोगी और तीमारदारों की संख्या करीब पांच सौ के आस-पास रही होगी। कमरा नंबर 24 में बैठे डाक्टर एलजे यादव एक मरीज को देख रहे थे, कि उसे अचानक चीख निकल आई। दरअसल डाक्टर की कुर्सी के पीछे

एक काले रंग का सांप रेंग रहा था। डाक्टर मरीज के चीखने की वजह जाने तो भागकर चैंबर से बाहर निकल आए। एसआइसी तक बात पहुंची तो उन्होंने कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को उसे भगाने का आदेश दिए। इसमें असफलता मिली तो मजबूरी में सांप को मारना पड़ गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं