सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

विवादित बयान पर सांसद निरहुआ के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस के लिए याचिका दायर

आजमगढ़। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए वाराणसी की अदालत में याचिका दायर की गई है। निरहुआ पर चंदौली में एक भाषण के दौरान विवादित और अमर्यादित बयानबाजी करके यादव समाज को बांटने का आरोप लगाया गया है। एमपी-एमएलए कोर्ट/एसीजेएम पंचम उज्जवल उपाध्याय की अदालत ने दाखिल अर्जी पर प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए अगली सुनवाई के लिए चार नवंबर की तिथि नियत कर दी है। 

वाराणसी के चौबेपुर के छितौना गांव निवासी सुनील यादव ने अपने अधिवक्ता ओमप्रकाश यादव के जरिये अदालत में परिवाद दाखिल किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 25 अक्टूबर को चंदौली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद ने खुले मंच से लोगों को संबोधित करते हुए विवादित व अमर्यादित बयानबाजी करके यादव समाज को बांटने की कोशिश की। सांसद के इस बयान से देश-विदेश में रहने वाले यादव समाज के लोगों की भावनाओ को ठेस पहुंची है। वहीं सासंद के इस बयान के बाद समाज के अन्य लोगों द्वारा टिप्पणी की जा रही है। इससे यादव जाति के लोग मर्माहत है। अदालत से सांसद के इस प्रकार द्वारा किये गए गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए उन्हें अदालत में तलब कर दंडित किये जाने की मांग की गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं