सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

गंभीरपुर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो बदमाशों को पैर में लगी गोली

आजमगढ़। गंभीरपुर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई।  लूट की वारदात को अंजाम दिया था.आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे उपनिरीक्षक शिव सागर यादव मय हमराह इंद्रपाल यादव क्षेत्र भ्रमण हेतु भवतर गोमाडीह मार्ग पर खड़े थे। उसी समय एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे जिस पर पुलिस ने फायरिंग करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लुटेरों ने अपना नाम संजय यादव पुत्र राम सिंगार यादव काला सिकंदर थाना देवगांव व सुशील मौर्य पुत्र राम लगन मौर्य कुंभ थाना बरदह बताया। वही उनका एक साथी विशाल यादव पुत्र गंगा प्रसाद काला सिकंदर थाना देवगांव अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस की फायरिंग में संजय के दाहिने पैर व सुशील के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी संजय यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर को श्री राम गंज में हुई हम तीनों साथियों ने मिलकर अंजाम दिया था आज भी हम लोग लूट की घटना को अंजाम देने ही जा रहे थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं