सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

प्रतिकात्मक फोटो
माहुल। अहरौला थाना के युधिष्ठिरपट्टी के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई। इस दौरान मौके से बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल आते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं नंबर के आधार पर वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।

 जानकारी के अनुसार शनिवार लगभग आठ बजे युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी रणधीर गौड 48 पुत्र रामकेवल अपने रिश्तेदार मार्टिनगंज निवासी सोनू गौड़ 22 व प्रदीप यादव 21 के साथ घर से बाइक से बसही‌ बाजार जा रहे थे। युधिष्ठिरपट्टी गांव के सड़क के किनारे तीनों गाड़ी से उतर कर खड़े थे कि अहरौला कि तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क के खड़े तीनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक गंभीर रूप से और जबकि दो आंशिक रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। वहीं मौके का फायदा उठाकर बोलेरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया। जहां रणधीर गौड की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल ले जाते समय लगभग रात 12 बजे के रणधीर की रास्ते में मौत हो गई। जबकि सोनू गौड़, प्रदीप यादव का इलाज चल रहा है। बताते चलें कि रणधीर गौड घर रहकर मेहनत मजदूरी करता था, उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रणधीर की मौत से पत्नी सीमा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं