सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

देवई रसूलपुर में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, तनाव

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवई रसूलपुर में अराजकतत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने की बात का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

  जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवईरसूलपुर गांव में सोमवार रात को अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय नहर के पास लगी डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जी की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार को सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में तनाव व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने लोगों समझा-बुझा कर शांत कराया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने नई प्रतिमा स्थापित तथा उसके चारो तरफ कटीले तारों से सुरक्षित करने की मांग पर अड़े थे। कंधरापुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की तलाश की जा रही। साथ ही नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं