सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पंचायत सहायक ने दो बच्चों संग ट्रेन से कटकर दी जान

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराकर लौटी थी महिला चार माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास रानी की सराय। सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत सहायक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देर शाम मृतकों की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भौतर गांव निवासी खुशबू यादव (28), उसके तीन वर्षीय बेटे वैदिक यादव और 13 माह के बेटे आदिविक यादव के रूप में हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। खुशबू भौतर गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात थी। उसकी ससुराल तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में थी। पति विपिन यादव लुधियाना में रहकर काम करता है। पति के मुताबिक, बड़े बेटे वैदिक की दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए वह 23 अक्तूबर को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वाराणसी गया था। ऑपरेशन के बाद 25 अक्तूबर को सभी मदारपुर स्थित घर लौट आए। 27 अक्तूबर को विपिन पत्नी को उसके मायके भौतर गांव छोड़कर चला गया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे खुशबू दोनों बच्चों के...

जिले के अईनिया में बनेगा एक नया थाना

आजमगढ़। शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाला बलरामपुर पुलिस चौकी जल्द ही थाना बनेगा। इसके लिए अईनिया गांव में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। सदर तहसील की टीम ने शनिवार को चिन्हित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा कर पुलिस विभाग को कब्जा दिला दिया है। अब थाना निर्माण के लिए पुलिस विभाग शासन को प्रस्ताव भेजेगा और शासन से प्रस्ताव पास होने पर बलरामपुर चौकी थाना में तब्दील हो जाएगा। वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र पर काफी बड़े इलाके का भार है। जिसे कम करने के लिए पुलिस विभाग काफी दिनों से एक नए थाने की स्थापना कर शहर कोतवाली का लोड कुछ कम करने के प्रयास में है। इसके तहत शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर चौकी को थाना में तब्दील किए जाने की योजना है। पुलिस विभाग ने थाना भवन के निर्माण के लिए जमीन की डिमांड किया था। जिस पर सदर तहसील प्रशासन ने अईनिया गांव में बंजर की भूमि को इसके लिए चिन्हित किया था। तहसीलदार सदर ने बताया कि अईनिया गांव में कुल 123 एयर बंजर जमीन है। जिस पर अतिक्रमण था। शनिवार को उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर तीन विभागों में जमीन वितरित करते हुए कब्जा दिला दिया गया है। इसमें बलरामपुर थाना, पंचायत भवन व सांख्यिकी कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध करायी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि अईनिया में लगभग चार बिस्वा जमीन बलरामपुर थाना निर्माण के लिए मिली है। अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं