सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अवैध असलहा सप्लायर काजी अरशद चढ़ा यूपी एटीएस के हत्थे--

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंदूरी तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी

आजमगढ़। यूपी एटीएस ने अवैध असलहा सप्लायर के रूप में चिन्हित काजी गन हाऊस संचालक को रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। काजी गन हाऊस संचालक को यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने पकड़ा। उस पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित था। 


यूपी एटीएस ने बीते 28 अक्टूबर को जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से आफताब आलम पुत्र फिरोज आलम एवं मैनुद्दीन शेख समेत दो अन्य को भारी मात्रा में निर्मित व अर्ध निर्मित असलहों के जखीरों के साथ पकड़ा था। एटीएस ने ही इस बात का भी खुलासा किया था कि शहर के आसीफपांडेयबाजार स्थित काजी गन हाऊस से अवैध असलहों की सप्लाई की जाती है। गन हाऊस का संचालक सैय्यद काजी अरशद को मुख्य रूप से अवैध असलहा सप्लायर के रूप में एटीएस की टीम ने चिन्हित किया था। बिलरियागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही काजी अरशद अपना गन हाऊस बंद कर फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार का ईनाम भी घोषित था। यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय के नेतृत्व में टीम ने  50 हजार के इनामी अभियुक्त सैय्यद काजी अरशद को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंदूरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अदद नोकिया मोबाइल व  2,210 रुपये नकद बरामद हुए हैं। काजी आरशद पद पहले से थाना कैसरबाग, जनपद लखनऊ एवं थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ में भी अभियुक्त पर अवैध असलहा एवं कारतूस से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं