सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर प्रत्याशियों की बढ़ी धुकधुकी, बदलना पड़ सकता है वार्ड


आजमगढ़। नगर निकाय के चुनाव में वार्ड के प्रत्याशियों को अपना वार्ड बदलना पड़ सकता है। क्योंकि यहां से आरक्षण की सूची शासन को भेज दी गई है। जिस पर मुहर लगना बाकी है। यही स्थिति नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी है। पिछली बार नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर में अध्यक्ष पद की सीट महिला की थी। इस बार एक नगर पालिका व तीन नई नगर पंचायत व तीन नगर पंचायतों का विस्तारीकरण किया गया है। आरक्षण को लेकर प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ी गई है।

नगर निकाय चुनाव के तिथियों की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। इसे देखते हुए वार्ड सभासद तथा अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वार्डों से लेकर नगर क्षेत्रों में प्रत्याशियों के होर्डिंग और बैनर से शहर पट गया है। वार्डों के आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार होने के बाद उसे शासन को भेज दिया गया है। अब इस बार कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित होगा इस पर कयास लगाए जा रहे हैं। यह बात तो तय है कि कइयों को वार्ड बदलना पड़ सकता है। जिले में तीन नगर पालिका व 14 नगर पंचायतों चुनाव होना है। वहीं बिलरियागंज को पहली बार नगर पालिका का दर्जा मिला है। वहीं तीन नगर पंचायत जहानागंज, बूढ़नपुर व मार्टीनगंज को नई नगर पंचायत का दर्जा मिला है। यहां पर पहली बार चुनाव होना है। इसलिए यहां वार्डों का आरक्षण भी पहली बार होगा। बाकी दो नगर पालिका आजमगढ़ व मुबारकपुर में वर्ष 2017 के आरक्षण को ध्यान में रखकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय पर वार्डों का आरक्षण बदलना लगभग तय माना जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय जयप्रकाश ने बताया कि अनुमोदन के बाद ही आरक्षण सूची जारी की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही कि बहुत जल्द ही आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं