सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

छठ पर घर गए डॉक्टर के घर को चोरों ने खंगाला

दो लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात हुए चोरी


आजमगढ़। शहर कोतवाली के कोल बाजबहादुर मुहल्ले में किराये पर कमरा ले कर रह रहे एक प्राइवेट डॉक्टर के घर को चोरों ने खंगाल डाला और लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
मूलरूप से गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा ग्राम निवासी डॉ. पंकज कुमार शर्मा जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर चिकित्सक तैनात हैं। वे कोल बाजबहादुर में किराए पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। छठ पर्व पर वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए हुए थे। एक नवंबर को कोल बाजबहादुर स्थित किराए के कमरे पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जा कर देखने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार घर में रखा 1.95 लाख रुपये नकद के साथ ही कीमती जेवरात आदि चोर उठा ले गए है। घटना के बाबत पीड़ित ने शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं