सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़क सुरक्षा गंभीर मुद्दा, नियमों के पालन का किया आह्वान

कार में सीट बेल्ट और बाइक चलाते हुए लगाए हेलमेट 

लालगंज। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर बातचीत, चित्र निर्माण, क्विज और निबंध लेखन कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के स्काउट गाइड इकाई के नेतृत्व में आजादी और सड़क सुरक्षा से संबंधित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

 महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ऋषिकेश सिंह ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को बताया कि आज हम जिस आजाद भारत में रह रहे हैं, उसे आजाद कराने में बहुत बड़ी कुरबानियां देनी पड़ी हैं। इसमें उन लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनका आज कोई नाम तक नहीं जानता। इसलिए हमारा यह दायित्व है कि हम अपने कार्य व्यवहार को ऐसा रखें, ताकि हमारी आजादी अक्षुण्य रह सके। आने वाली पीढ़ियों को आजाद भारत की शानदार सौगात मिलती रहे। कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। साथ ही उन सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा जागरुकता पर निबंध लेखन चित्रकला को लेकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि बिना सड़क पर चले हमारा कोई कार्य संपन्न नहीं हो सकता। जबकि सड़कें सही ढंग से प्रयोग नहीं किए जाने पर जानलेवा साबित होती हैं। लोग प्रशासनिक दबाव और जुर्माना की व्यवस्था के बावजूद भी सीट बेल्ट और हेलमेट आदि लोग नहीं लगाते। अब यातायात के कानून काफी कड़े कर दिए गए हैं। यह कार्यक्रम रोवर्स प्रभारी डॉ. योगेश दयालु सिंह व रेंजर्स प्रभारी डॉ. दीपमाला मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम तिवारी ने किया। डॉ. अतुल कुमार यादव ने आजादी का अमृत महोत्सव सहित सड़क सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश उपाध्याय, आशीष सिंह, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं