सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चकभाई खां धनपाल हत्याकांड.............

हत्या के आरोपी ने किया अदालत में समर्पण



आजमगढ़।
हत्या के एक मामले में आरोपी रामजनम ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में समर्पण किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी सि‌धारी थानाक्षेत्र के चकभाई खां गांव का रहने वाला है।
बीते 2 दिसंबर 2018 की रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव के धनपाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक ‌के पिता देवराज यादव ने आरोपियों के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दिया था। इस मुकदमें में वादी की तरफ से आरोपियों को तलब करने के लिए जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया ‌था जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए परीक्षण के लिए तलब कर लिया था। इसके विरूद्घ विपक्षी आरोपी ने उच्च न्यायालय की शरण ली। जिसे उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दिया। इस मामले में जिला जज की अदालत के आदेश के बावजूद हाजिर न होने पर अदालत ने आरोपी के विरूद्घ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी मामले मे आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। जिसे अदालत ने जेल भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं