सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जेल में कैदियों का हंगामा, चेकिंग के दौरान चार मोबाइल बरामद

तांडव कर रहे छह कैदी अन्य बैरकों में किये गये शिफ्ट



आजमगढ़। जनपद जिला कारागार में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब सघन चेकिंग कर रहे जेल अधिकारियों का कैदियों ने विरोध कर दिया। जब जेल प्रशासन मामले को शांत कराने में अपने आपको अक्षम साबित पाया तो उसे पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से हंगामा मचा रहे कैदियों पर काबू पाया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार मोबाइल भी बरामद की गयी है।

इस बावत पूछने पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आज शाम को 4 बजे जेल के अधिकारियों द्वारा जेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कुछ कैदियों द्वारा इसका विरोध करते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया गया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को काबू में करने की पूरी कोशिश की गयी। असफल जेल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेल में हंगामा मचा रहे कैदियों को काबू किया। कैदियों को अलग-अलग बैरकों में बंद किया गया। इस दौरान सघन चेकिंग अभियान में जेल से चार मोबाइलें बरामद की गयी। एसपी सिटी ने बताया कि समस्या पैदा कर रहे छः बन्दियों को अन्य बैरकों में भेजा गया है। फिलहाल जेल में इस समय शांति कायम है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं