सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्कूल में कक्षा तीन के छात्र की पिटाई, काटा गया बाल

मां के साथ मासूम पहुंचा शहर कोतवाली लगाया आरोप
प्रबंधक ने कहा बच्चा शराती है, सिर्फ प्रधानाचार्य ने उसे डांटा

आजमगढ़। शहर के करतालपुर स्थित एक विद्यालय के एक छात्र ने स्कूल के शिक्षक पर मारने पीटने व बाल काट देने का आरोप लगाया है। मां के साथ शहर कोतवाली पहुंच कर बच्चे ने मीडिया को अपना बयान भी दिया। वहीं इस बाबत पूछने पर प्रबंधक ने कहा‌ कि बच्चा बहुत शरारती है और प्रधानाचार्य ने उसे सिर्फ डांट लगाया है। मारने पीटने व बाल काटने के आरोप लगत है।
मामला शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय का है। कंधरापुर थाना के करेन्हुआ गांव निवासी आयूष कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार को वह अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने पुलिस व मीडिया के समक्ष बयान दिया कि स्कूल में उसे मारा-पीटा गया है और कैची से बाल तक काट लिए गए हैं। स्कूल में बच्चे के पिटाई प्रकरण की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। पिटाई व बाल काटे जाने के पीछे का कारण बताते हुए बच्चे ने कहा कि शिक्षक का कहना था कि तुम गाली देते हो। वहीं इस बाबत जब विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि बच्चा बहुत ही शरारती है और गालियां देता है। उसे पढ़ाने वाली सभी शिक्षिकाओं ने उसकी शिकायत की थी। जिस पर प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय ने उसे डांट-फटकार लगाया। मारने-पीटने व बाल काटने के सारे आरोप निराधार हैं। वैसे भी बच्चे के माता-पिता को बुला कर बच्चे को कहीं और ले जाने को कह दिया गया है। जिस पर परिजनों ने इस साल पढ़ने देने का अनुरोध किया गया। नए सत्र में बच्चें को वे दूसरी जगह भेजने को जारी भी हो गए है।
बच्चा मां के साथ कोतवाली पर आया था लेकिन परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। सिर्फ उन्होंने मौखिक बात कहीं है। लिखित शिकायत मिलती है तो कोई कार्रवाई की जाएगी।
शशिचंद्र चौधरी, एसएसओ, शहर कोतवाली।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं