सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

छात्रों ने रोकी डीएम की गाड़ी तो पुलिस ने हिरासत में लिया

एसपी सिटी ने स्वयं छात्रों को टांग कर पुलिस की गाड़ी में बैठाया

शहर कोतवाली ले जाकर 18 छात्र नेताओं का शांति भंग में किया चालान

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलित थे महाविद्यालयों के छात्र

आजमगढ़। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी की गाड़ी क्या रोक लिया, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेजा दिया। जहां 18 छात्र नेताओं का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल स्वयं छात्राओं को टांग कर पुलिस की गाड़ी में लाद रहे थे।

कोरोना के चलते बीते तीन सालों से महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ है। जिसके चलते छात्रों व छात्र नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। इस बार भी अभी तक छात्र संघ चुनाव की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है। जिसके चलते शिब्ली पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, चंडेश्वर पीजी कालेज, मालटारी डिग्री कालेज समेत कई महाविद्यालयों के छात्र नेता जल्द से जल्द चुनाव कराये जान की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाधिकारी के कार्यालय आने व जाने वाले रास्ते पर ही छात्र धरने पर बैठ गए। इस बीच जिलाधिकारी की गाड़ी आयी तो छात्रों ने उसे रोक लिया। फिर क्या था एसपी सिटी शैलेंद्र लाल के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसपी सिटी ने स्वयं छात्रों को पुलिस कर्मियों की मदद से टांग कर पुलिस वाहन में बैठवाया और शहर कोतवाली भेज दिया। जहां 18 छात्रों का शहर कोतवाली पुलिस ने चालान कर दिया। छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि छात्रसंघ का तीन सालों से गठन न होने से महाविद्यालयों में दुर्व्यवस्थाएं व्याप्त हो गई है। छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। यदि जल्द चुनाव की तिथि नहीं घोषित की जाती तो छात्र बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आंदोलन करने वाले छात्रों में विकास यादव, रोश्यान, रोहित, अमर बहादुर, मिंटू, सन्नी, लालजीत, अश्वनी, विक्रम आदि शामिल रहे।

जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन कर रहे 18 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।

शशिचंद्र चौधरी, एसएसओ, कोतवाली, आजमगढ़।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं