सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रधानमंत्री को ई-मेल कर जान से मारने की धमकी

एटीएस ने उत्तर प्रदेश से एक युवक को उठाया


नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद की एटीएस ने शनिवार रात उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दबिश दी और शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी एक युवक को उठा लिया। बताया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मेल करके प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल उसे एसएसपी आवास पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

गुजरात के अहमदाबाद की दो सदस्यीय एटीएस शनिवार रात दिल्ली होते हुए बदायूं पहुंची। इसमें शामिल इंस्पेक्टर बीएन बघेला ने एक सब इंस्पेक्टर के साथ सिविल लाइंस थाने में आमद दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ रात करीब दस बजे आदर्श नगर मोहल्ले में दबिश दी और अमन सक्सेना नाम के युवक को उठा लिया। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। परिवार वालों ने चाल-चलन देखकर उसको पहले ही बेदखल कर दिया था, लेकिन वह रात को घर पहुंच जाता था। इससे पकड़ा गया।उस वक्त एटीएस युवक को सिविल लाइंस थाने ले गई, जहां उससे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय में ई-मेल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का एक लड़का भी शामिल है। सिविल लाइंस थाने पर मीडिया कर्मियों को जुटते देखकर एटीएस युवक को एसएसपी आवास ले गई। अब वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस आई है। वह अपनी गोपनीय पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को दो लोग सादा कपड़ों में आए थे। उन्होंने मोहल्ले में कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इस संबंध में लोगों से पूछताछ की थी। वह कौन लोग थे। इसका पता नहीं चला है। आशंका है कि वह एटीएस की ओर से भेजे गए पुलिसकर्मी थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं