सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गोंडाः तांत्रिक ने महिला से किया रेप, बेटी से छेड़खानी, बेटे को फांसी पर लटकाकर मारने का आरोप

गोण्डा में दलित महिला को जिन्न का डर दिखाकर एक तांत्रिक जबरदस्ती घर में आने-जाने लगा। इसके बाद जबरन संबंध बनाए। महिला की नाबालिग बेटी को भी खाना बनाने घर में बुलाकर अश्लील हरकत की।

गोण्डा में दलित महिला को जिन्न का डर दिखाकर एक तांत्रिक जबरदस्ती घर में आने-जाने लगा। इसके बाद जबरन संबंध बनाए। महिला की नाबालिग बेटी को भी खाना बनाने घर में बुलाकर अश्लील हरकत की। पीड़िता ने बेटे को भी फांसी पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत कई  गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शहर के एक कालोनी की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर के पास जैनुल आब्दीन पुत्र अली बख्श उर्फ मौलवी बाबा अपने घर के अंदर मजार बनाकर रहते हैं। झाड़-फूंक के नाम पर वह घर में जिन्न की हाजिरी लगाने बहाने आने-जाने लगे।

इसके बाद जिन्न का डर दिखाकर शारीरिक संबंध बनाया। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक उसकी बेटी (14) को भी खाना बनाने के लिए घर में  बुलाता था और उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बेटी से अश्लील हरकत करते उसके बेटे ने देख लिया। इससे नाराज होकर तांत्रिक ने 12 नवम्बर को उसके बेटे का हाथ बांधकर फांसी पर लटका दिया, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

गुरुवार को भी तांत्रिक घर में घुस आया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। नगर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं