सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कॉलेज बंक कर होटल में मौज मस्ती करते मिलीं सात युवतियां और युवक

संभल पुलिस ने होटल में की छापेमारी की कार्रवाई 


 

संभल। शहर में पुलिस ने एसडीएम और सीओ की अगुवाई में ओयो रूम्स होटल पर छापा मारकर 14 युवक-युवतियों को सात अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। इनके पास से यूज्ड कंडोम और कामोत्तेजक गोलियां भी बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियों में से कई शहर के स्कूलों की छात्राएं बताई जा रही हैं। सात युवक और सात युवतियों के साथ ही पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मालिक फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि चंदौसी रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने एक होटल में अनैतिक कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ जितेंद्र सरगम की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने जेके गेस्ट हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने कमरे खुलवाये तो सात कमरों में युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में सात युवतियां मिलीं। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। होटल के मैनेजर किशन निवासी हसनपुर जनपद अमरोहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि होटल मालिक फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सात में से पांच शहर की छात्राएं

पुलिस द्वारा होटल से गिरफ्तार सात युवतियों में से पांच शहर के ही स्कूलों की बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि एक डिग्री कालेज की दो छात्राएं हैं, जबकि एक छात्रा दूसरे डिग्री कॉलेज की है। वहीं दो इंटर कालेजों की एक-एक छात्रा है। युवक भी स्थानीय ही बताए जा रहे हैं।
 
महीनों से चल रहा था धंधा,लोग कर रहे थे शिकायत

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चलाये जाने को लेकर पिछले काफी दिन से लोग शिकायतें कर रहे थे। अफसरों के पास गुमनाम शिकायती पत्र भेजने से लेकर फोन करके भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। कहा जा रहा है कि बुधवार को पुख्ता जानकारी दी गई कि इस समय होटल में एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां हैं। इसके बाद ही कार्रवाई का फैसला लिया गया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं