सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम कर रहा युवक

भाई ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस



आजमगढ़। मुंबई में बैठा एक युवक जिले की युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है। परिजनों ने जब उसे ऐसा न करने के लिए कहा तो उसने मैसेज भेजकर धमकी दी जिसमें कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। मुझे जो करना है वह मैं कर रहा हूं। युवती के भाई ने इस बाबत रविवार को बिलरियागंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के नाम से मुंबई में बैठा युवक सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर आईडी बनाया हुआ है। इस आईडी पर आरोपी ने युवती की फोटो लगाने के साथ ही परिवार का मोबाइल नंबर भी डाला है, जिस पर वह तरह-तरह की पोस्ट कर रहा है। किसी माध्यम से युवती के भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने इंस्टाग्राम पर ही मैसेज कर युवक को ऐसा करने से मना किया। जिस पर युवक ने युवती के भाई को धमकी दी और कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। मुझे जो करना है वह मैं कर रहा हूं। बार-बार मना करने के बाद भी बहन के नाम पर बनी फेक आईडी के चलने से परेशान होकर युवती के भाई ने रविवार को बिलरियागंज थाने पर फैय्याज पुत्र फारूख रज्जक निवासी 57/59 राज कोतवाली नागपाड़ा, मुंबई सेंट्रल, मुंबई प्रांत महाराष्ट्र के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 व आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। विवेचना सीओ सगड़ी सौम्या सिंह कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं