सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गोदाम में लगी भीषण आग: एक बच्चा झुलसा


आजमगढ़। अतरौलिया कस्बा के परमेश्वरपुर स्थित सिनेमा हाल के बगल में गोदाम में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। अगलगी की इस घटना में गोदाम में रखा लाखों को गद्दा जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंची। अगलगी की इस घटना में एक बालक आग की चपेट में आकर झुलस गया है।

  अतरौलिया कस्बा स्थित आरएन ट्रेडर्स के मालिक सर्वेश उर्फ छोटू यादव ने परमेश्वरपुर स्थित सिनेमा हाल के बगल में अपना गोदाम बना रखा है। इस गोदाम में 25 लाख से अधिक का गद्दा भरा हुआ था तो वहीं इसमें आधा दर्जन भर से अधिक लोग रहते भी थे। बुधवार की सुबह में ग्रामीणों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। सूचना पर सर्वेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसमें रह रहे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया और फिर ग्रामीणों ने लाइन काटने के लिए सब स्टेशन को सूचना दिया। इसके बाद भी लाइन न कटने पर लोगों ने बांस से गोदाम में सप्लाई के लिए गए तार को तोड़ दिया। इसके साथ ही लोग पानी डाल कर आग बुझाने की कवायद में जुट गए। दो घंटे की देर से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक गोदाम में रखा 25 लाख से अधिक कीमत का गद्दा जल कर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार सर्वेश के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका 25 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है तो वहीं एक बच्चा झुलस भी गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं