सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

खाने का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने ढ़ाबा पर मचाया तांडव

जमकर तोड़फोड़ करने के साथ लूटे 25 हजार नकदी
संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, 10 को पुलिस ने पकड़ा

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार स्थित एक ढाबा पर खाना खाने आए लोगों ने जम कर तांडव मचाया। संचालक व कर्मचारियों से मारपीट की गई तो वहीं तोड़फोड़ करने के साथ ही गल्ले से 25 हजार रुपये नकद भी लूट लिया। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। ढ़ाबा के चार कर्मचारी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जमुड़ी बाजार में एक ढ़ाबा स्थित है। जिसका संचालन शाह आलम द्वारा किया जाता है। बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 की संख्या में लोग ढ़ाबे पर एक चार पहिया से पहुंचे और खाने का आर्डर किया। खाना खाने के बाद भुगतान को लेकर कर्मचारी से उनकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में बात बढ़ गई और उक्त लोगों ने ढ़ाबा के कर्मचारियों से हाथापाई तक करनी शुरू कर दिए। इसके बाद वे उठे और मुख्य दरवाजे पर पहुंच कर गेट बंद कर दिया। कुछ ही देर में तीन-चार की संख्या में चार पहिया से काफी संख्या में लोग आ गए और फिर ढ़ाबा में तोड़फोड़ करने के साथ ही कर्मचारियों से मारपीट भी करना शुरू कर दिया। इसके बाद गल्ले से 25 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं सीसी टीवी कैमरा आदि को भी तोड़ डाला। मारपीट की इस घटना में ढ़ाबा के कर्मचारी हरेंद्र सिंह (55) पुत्र मंगला सिंह, नौशाद खां (38) पुत्र मुन्ने खां, तौफीक (25) पुत्र रऊफ व मेराज (24) पुत्र हसनैन घायल हो गए। चारो को इलाज के लिए सीएचसी मुबारकपुर ले जाया गया। जहां गार्ड हरेंद्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत संचालक शाह आलम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और अन्य की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी राहुल रूसिया ने बताया कि ढ़ाबा संचालक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। 12 लोग नामजद किए गए हैं, जिसमें से 10 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं