सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाराबंकी के पास टायर फटने से पलटी कार, पिता की मौत, पुत्री गंभीर

लखनऊ पुत्री के उपचार को जा रहे थे पिता और पुत्र-पुत्री

कपड़ा व्यवसायी की मौत से कोहराम, परिवार लखनऊ रवाना

रानी की सराय। लखनऊ पुत्री के इलाज के लिए जा रहे बघौरा इनामपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी की गाड़ी का टायर फटने से हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं पुत्री की हालत गभीर बनी हुई है। कपड़ा व्वसाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा इनामपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी राजनाथ यादव बुधवार की सुबह पुत्री साधना को इलाज के लिए निजी गाड़ी से  लखनऊ लेकर जा रहे थे। अभी वह बाराबंकी पहुंचने वाले थे कि गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।  जिससे राजनाथ यादव 60 और पुत्री साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुत्र प्रिंस को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से राजनाथ और साधना को उपचार के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही राजनाथ ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल साधना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर कपड़ा व्यवसायी की मौत की सूचना जैसे ही परिवार में पहुंची कोहराम मच गया। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। पुत्री साधना गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। आनान-फानन में परिवार के सदस्य लखनऊ के लिए रवाना हो गए ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं