सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मृत कुत्ते को बचाने में एक्सप्रेस वे पर खाई में पलटी कार, दो की मौत, चार घायल

पवई थाना के हमीनपुर गॉव के पास हुई घटना

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हमीनपुर गॉव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की शाम 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। जिसमें बिहार से दिल्ली जा रही कार मृत कुत्ते के शव को कुचलने से बचाने के चक्कर में खाई में चली गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई तो वहीं चार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।

मूलरूप से बिहार प्रांत के वैशाली जिला के रहने वाले रउफ आलम रोजी रोटी के लिए परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व वह परिवार के साथ घर आए थे। सोमवार को रउफ 50 पुत्र मो. हामिद अपनी पत्नी शाहना परवीन 45, पुत्र मो. अनस 15, मो. असद 14 व पुत्री आमिया परवीन 16 के साथ कार से दिल्ली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से हो कर जा रहे थे। गाड़ी चालक इमरान 43 निवासी संगम बिहार दिल्ली चला रहा था। गाड़ी अभी पवई थाना के हमीनपुर गॉव के पास 1874.7 प्वाइंट पर पहुंची थी कि सड़क पर मृत पड़े एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। स्पीड तेज होने के चलते कार किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए खाईं में पलट गई। इस हादसे में मो. अनस व शहाना परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रउफ आलम, मो. असद, आमिया परवीन व मो. इमरान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पवई पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं