सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

एक और अवैध असलहा कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

देशी तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण हुए बरामद
एटीएस द्वारा गिरफ्तार मैनुद्दीन व आफताब का है साथी

आजमगढ़। एटीएस लखनऊ ने बीते 28 अक्टूबर को बिलरियागंज क्षेत्र में दो स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध असलहों, असलहा बनाने के उपकरणों की बरामदगी किया था। इस दौरान दो को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने एटीएस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के एक साथी को भी तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एटीएस ने छापेमारी कर 28 अक्टूबर को आफताब के घर से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया था। वहीं असलहा बनाने के उपकरण आदि भी बरामद किए गए थे। इसके साथ ही आफताब को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इसके अलावा पुलिस ने पतिलागौसपुर निवासी मै‌नुद्दीन को भी इसी मामले में पकड़ा था। बिलरियागंज थाने में आफताब, मैनुद्दीन के अलावा बच्चे लाल निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर व काजी गन हाऊस के संचालक सैय्यद काजी अरशद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। सोमवार को पुलिस ने बच्चे लाल को मुखबिर की सूचना पर मधनापार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं