सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

पुलिसकर्मी पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

पीड़िता ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांगा की
न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों के यहां होगी शिकायत


आजमगढ़। एक पुलिसकर्मी द्वारा नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का एक महिला ने आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीआईजी आजमगढ़ से लगायत महिला आयोग व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से शिकायत दर्ज कराई है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
जानकारी मुताबिक जिले की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी देने का झांसा देकर रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता इसकी शिकायत लेकर कुछ दिन पूर्व तथाकथित एक पत्रकार के साथ जीआरपी थाने पर गई थी। पीड़िता का आरोप है कि जीआरपी थाना प्रभारी आरपीएफ में तैनात पुलिसकर्मी का बचाव करते हुए उल्टा उसे ही लॉकअप में डाल दिया। इतना ही नहीं उसे कोई दवा खिलाकर उससे सुलहनामा भी लिखा लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पूरी रात उसे लॉकअप में रखा गया था। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीआईजी आजमगढ़, राज्य महिला आयोग व आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा है। महिला ने कहा कि यद‌ि दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वह उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाएगी।
0000000000000000
एक महिला यहां आई थी। उसके साथ तथाकथित पत्रकार भी आए हुए थे। महिला पैसे की मांग कर रही थी कि उसे दस लाख रुपये व गाड़ी चाहिए। मामला संदिग्ध है, मेरे यहां का भी नहीं था। इसलिए मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं वो निराधार है। हमारे यहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। जांच करा लिया जाए सबकुछ सामने आ जाएगा।
भुवनेश्वर यादव, थाना प्रभारी जीआरपी आजमगढ़।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं