सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट

चार युवतियों समेत 12 गिरफ्तार,दो स्कार्पियो और कार जब्त

प्रतिकात्मक फोटो

कुशीनगर। कसया में देवरिया रोड पर स्थित एक मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाउस में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। आपत्तिजनक स्थिति में चार युवतियों और आठ युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से एक कार व दो स्कार्पियों के साथ अन्य सामान जब्त किए गए। गिरफ्तार युवक व युवतियों के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने पर अनैतिक व्यापार निषेध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया है। पुलिस ने मैरेज हॉल एंड गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। 

 कसया थाने में बुधवार को सीओ पीयूषकांत राय तथा पडरौना सीओ कुंदन सिंह ने छापेमारी का खुलासा किया। बताया कि देह व्यापार को लेकर मुखबिर से मिली सूचना पर कसया पुलिस ने थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी व पुलिस टीम ने शुभ शगुन मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस में छापेमारी की। कमरों की तलाशी के दौरान आठ युवक तथा चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं। पकड़े गए युवकों की पहचान विषम कुमार निवासी शाहपुर थाना गोसाईगंज (अयोध्या), सुनील निवासी कुसमहा टोला निवासी खपरधिकवा थाना श्यामदेउरवा, जिला महराजगंज, मिथिलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा और बलिंद्र सिंह निवासी मरछागर लच्छीराम, थाना हथुआ, मुन्ना कुमार निवासी मनिछापर थाना हथुआ, गोपालगंज, बिहार, फखरुद्दीन अंसारी निवासी पुरंदरपुर थाना तुर्कपटी जिला कुशीनगर, अभिषेक सिंह निवासी गोपालगढ़ थाना कसया, जिला कुशीनगर के रूप में हुई। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तलाशी के दौरान मौके से 17 आपत्तिजनक वस्तुएं, बीयर, सिगरेट, चार टेबलेट दवा, परफ्यूम, दो स्कार्पियो व एक कार बरामद की गई। सीओ ने बताया कि मैरिज हॉल एंड गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है। थाना एएचटीयू में अनैतिक व्यापार निषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं