सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ छात्रों में वितरित किया टैबलेट

कोटवा के ‌कृषि महाविद्यालय में टैबलेट वितरिण कार्यक्रम


रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवा में मंगलवार को  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं के सार्वभौमिक विकास के लिए टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आजमगढ़ के भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजना के तहत  2018 एवं 2019 के सभी छात्रों में टैबलेट वितरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों द्वारा विभिन्न विषयों के प्रैक्टिकल मैनुअल का भी विमोचन किया। ध्रुव सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें कृषि जगत में अपनी पहचान बनाने के लिये प्रेरित किया।कहा कि बिना अन्न उगाये देश के विकास की कल्पना करना अधूरा है। छात्रों को प्राकृतिक खेती, गौ आधारित खेती,  संरक्षित खेती एवं मोटे अनाज को उगाने में अग्रसर रहने को प्रोत्साहित किया। संचालन डॉ विनीत प्रताप सिंह ने किया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डा. रेनू गंगवार ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं