सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

डीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

औषधि केंद्र पर पहुंच कर दवाओं की ली जानकारी

आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। अस्पताल के जन औषधि केंद्र का मुआयना किया और मरीजों से सुविधाओं के बाबत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड के साथ ही सर्जरी, आर्थोपेडिक्स स्त्री एवं प्रसूति रोग की ओपीडी का भी हाल जाना। उन्होंने आईसीयू, ओटी कंपेक्स में उपलब्ध संसाधनों तथा साफ-सफाई पर संस्तुष्टि जताई। उन्होंने आयुष्मान योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आयुष्मान योजना को बड़े पैमाने पर प्रसारित करते हुए लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश किया।

जिलाधिकारी द्वारा डेंगू वार्ड, आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया एवं रैन बसेरा को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया। कहा कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं साफ सफाई तय की जाए। इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा, डा. दीपक पांडेय, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अमित पटेल उपस्थित रहे। संवाद

सर्वाधिक पढ़ीं गईं