सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

मोहब्बतपुर स्थित अपने मायके में दिया घटना को अंजाम
दहेज में पांच लाख रुपये लेकर आने का पति बना रहा था दबाव

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता ने ससुराल वालों के दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सोमवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने घटना के बाबत थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ थाने पर दहेज प्रताड़ना की तहरीर दिया है।
मोहब्बतपुर गांव निवासी रामपलट सिंह ने अपनी पुत्री संजना की शादी 27 अप्रैल 2018 को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बड़‌िहारी गांव निवासी रोहित सिंह पुत्र हरिनाथ के साथ किया था। रामपलट सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर ही उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। बीते अगस्त में संजना अपने तीन वर्षीय पुत्र पार्थ के साथ मायके आयी थी। सोमवार को संजना के पति रोहित ने उसे फोन कर मायके से दहेज में पांच लाख रुपये लेकर ही वापस आने को कहा। इसके लिए उसने सोमवार को कई बार संजना को फोन कर धमकी भी दिया। इसके बाद ही संजना अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। देर शाम साढ़े सात बजे परिवार की महिलाएं उसे बुलाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इस बीच परिवार के कुछ पुरूष सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह दरवाजे की कुंड़ी तोड़ कर अंदर गए तो संजना दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटक रही थी। पिता की सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं