सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बिहारी जी मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा, लगा 56 भोग


आजमगढ़। दीपावली के दूसरे दिन प्रतिवर्ष शहर के फराश टोला स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में मनाए जाने वाला भगवान गोवर्धन की पूजा रविवार को मनाया गया। इस दौरान 56 भोग का दर्शन और गोवर्धन पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
 बताते चलें कि दीपावली के बाद सूर्यग्रहण केे चलते अन्नकूट का पर्व मंदिर में नहीं मनाया गया था। इस कारण यह पर्व रविवार को मनाया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम भगवान गोवर्धन पूजा तत्पश्चात गो पूजा के बाद बांके बिहारी जी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिर में घंट घड़ियाल की ध्वनि के बीच बांके बिहारी का जयकारा लगता रहा। प्रभु की झांकी के दर्शन के लिए शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। सुबह के समय ही बांके बिहारी को आकर्षक ढ़ंग से फूलमालाओं से सजाया गया। उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया। उनका अदभुत रूप हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस दौरान उन्हें 56 भोग लगाया गया। दर्शन पूजन को आने वाले श्रद्घालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर घंटा घड़ियाल और जयकारों से गूंजता रहा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भव्य आरती पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें सूखा प्रसाद व भंडारे की व्यवस्था की गई थी। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। इस दौरान संत प्रसाद अग्रवाल, गौरी शंकर, प्रभुनाथ, शशि भूषण, अजय सराफ, इंदु भूषण, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं