सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

काजी गन हाऊस संचालक पर 25 हजार का ईनाम घोषित

अवैध असलहों के कारोबार में एटीएस ने किया खुलासा 

आजमगढ़। अवैध असलहा कारोबार में संलिप्त काजी गन हाऊस के संचालक पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। एटीएस ने अवैध असलहा कारोबार काजी गन हाऊस के संलिप्तता की पुष्टि किया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश पुलिस जुटी हुई है।

  जिले के बिलरियागंज क्षेत्र से अवैध असलहों का कारोबार पूरे पूर्वांचल में किया जा रहा है। जिसमें शहर के पांडेय बाजार आसिफगंज मुहल्ला स्थित काजी गन हाऊस का महत्वपूर्ण योगदान है। एटीएस ने बिलरियागंज क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध असलहे, अर्ध निर्मित असलहे व असलहा बनाने के उपकरणों की बरामदगी की। इसके साथ ही मैनुद्दीन व आफताब को गिरफ्तार भी कर दिया। इसके बाद बिलरियागंज थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें मैनुद्दीन, आफताब के अलावा असलहा तैयार करने वाला मुबारकपुर के बम्हौर निवासी बच्चे लाल के अलावा काजी गन हाऊस का संचालक काजी अरशद शामिल है। मैनुद्दीन, आफताब को जहां एटीएस ने गिरफ्तार किया था तो वहीं बच्चे लाल को बिलरियागंज पुलिस ने दो दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया। काजी गन हाऊस संचालक काजी अरशद अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं