सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

18 नवंबर को मतदाता सूची का होगा अंतिम प्रकाशन

आज प्रकाशित होगी अनंतिम मतदाता सूची

पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय जरूरी तैयारी पूरी की

आजमगढ़। निकाय चुनाव के मद्देनजर 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 508बूथों पर होना था लेकिन फिडिंग न होने के कारण जिले में अंतिम प्रकाश न नहीं हो सका। अब इसका प्रकशन बुधवार यानी दो नवंबर को होगा। दावे व आपत्तियों के निस्तारण व पूरक सूची तैयार करने के बाद 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसे लेकर पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में तीन नगर पालिका, 13 नगर पंचायत में चुनाव कराया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते दिनों ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का निर्देश जारी किया था। निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार जिले में बीएलओ ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया था। गत दिवस ही पुनरीक्षण का दौर संपन्न होने के बाद मतदाता सूची तैयार किए जाने का काम पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने प्रारंभ कर दिया था। कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, काटने व संशोधन के बाद 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होना था लेकिन फिडिंग न होने के कारण अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दा नवंबर को होगा। मतदाता सूची बूथों के अलावा पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय के साथ ही संबंधित तहसील मुख्यालय व नगर पालिका तथा नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। कोई भी संबंधित कार्यालय में पहुंचकर मतदाता सूची देख सकता है। इसके बाद सात नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी जबकि आठ नवंबर से 12 नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 14 नवंबर से 17 नवंबर तक पूरक सूची तैयार की जाएगी। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय जयप्रकाश ने बताया कि दो नवंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करने से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं