सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

12 को होने वाली ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा

कंपोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर में होगी प्रतियोगिता

सगड़ी। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में गुरूवार को  खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह की अध्यक्षता बैठक आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।

खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा  प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर के परिसर में किया जाएगा। जिसमें 20 न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र/ छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह होंगे। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़,  कबड्डी, खो खो, पीटी का विशेष प्रदर्शन, लोकगीत, लोक नृत्य, समूह गान, अंत्याक्षरी, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।  बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रभारी जसवंत कुमार को बनाया गया है। इस दौरान डा. हरिकेश मिश्र, पंकज सिंह, केदार यादव, राजेंद्र मौर्य, तेजप्रताप राय, जर्रार हुसैन, राम सिंह, दिनेश पांडेय, अवधेश यादव, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं