सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

प्रदेश सरकार ने किए 11वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले

संभल एडीएम कमलेश अवस्थी आजमगढ़ मंडल में अपर आयुक्त

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें मुरादाबाद के एसडीएम रमाकांत वर्मा को उप्र. सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

आगरा नगर निगम की अपर आयुक्त सुशीला को एडीएम ( नागरिक आपूर्ति) आगरा, श्रावस्ती एडीएम (न्यायिक) कुंवर पंकज को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज व विशेष कार्याधिकारी उप राष्ट्रीय विधि विवि प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रायबरेली के एसडीएम सुबास चंद यादव को श्रावस्ती में एडीएम (न्यायिक), संभल के एडीएम कमलेश अवस्थी को आजमगढ़ मंडल में अपर आयुक्त, अलीगढ़ के नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को एडीएम संभल, भदोही के एसडीएम चंद्रशेखर को नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ बनाया गया है। मेरठ के एसडीएम अरुण गोंड को नगर मजिस्ट्रेट इटावा महोबा के एडीएम राम सुरेश वर्मा को एडीएम झांसी, जौनपुर के एडीएम राम प्रकाश को एडीएम महोबा और झांसी के एडीएम राम अक्षयवर को एडीएम जौनपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं