सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video : देवगांव पुलिस पर प्रधान प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार का आरोप, प्रदर्शन

एसडीएम लालगंज को प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

लालगंज। ग्राम पंचायत फखरूद्दीनपुर के प्रधान प्रतिनिधि के साथ देवगांव पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रधानों ने लालगंज तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज को सौंपा। 

प्रधानों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि बीते आठ अक्टूबर को ग्राम पंचायत फखरुद्दीनपुर के प्रधान प्रतिनिधि कल्पनाथ राव के साथ देवगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे व सिपाही शिवम तिवारी, धरणीधर शुक्ल ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की और हवालात में बंद कर दिया। दूसरे दिन 151 में चालान कर दिया। प्रधानों ने मांग करते हुए प्रकरण की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। साथ ही कल्पनाथ राव के प्रकरण में शामिल प्रभारी गजानंद चौबे, सिपाही शिवम तिवारी, धरणीधर का स्थानांतरण किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव उर्फ पारस, मंसूर अहमद, रामबचन राम, रविंद्र नाथ राय, गुलाब राजभर, योगेश सिंह, संतोष राय, राजकुमार राजभर, राजेश कुमार घमंडी, संजय राय, रामलखन चौहान, अजीत प्रजापति, पप्पू लाल यादव, इंद्रजीत यादव, संतोष यादव, शहाबुद्दीन, सुबाष सरोज, श्रीकांत गौड़, विशाल यादव, सुभग्गा मौर्या, कृपाशंकर चौहान सहित अन्य प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं