सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Video : शिक्षक लेट आए तो बच्चों ने खुद शुरू कर दी प्रार्थना

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
आजमगढ़।
शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय इस समय वायरल वीडियो प्रकरणों को लेकर चर्चा में है। अब शिक्षकों के समय से न पहुंचने के कारण बच्चों के खुद प्रार्थना शुरू करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति बोल रहा कि हमारे विद्यालय में ‌अभी तक शिक्षक नहीं आए, जिसके कारण बच्चे खुद प्रार्थना कर रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वीडियो बना रहा व्यक्ति बोल रहा कि ‘यह देखिये हमारे विद्यालय के बच्चे हैं। बच्चे अपने से आकर प्रार्थना कर रहे हैं। अध्यापकों का अभी तक पता नहीं है।’ वीडियो को हर तरफ दिखाया भी गया है। वायरल वीडियो में विद्यालय का नाम भी दिखाई पड़ रहा है। वायरल वीडियो में जो विद्यालय दिख रहा उसका नाम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नत्थुपुर शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय लिखा है। हालांकि इस संबं‌ध में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नत्थुपुर के प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने मामले से साफ इंकार किया। कहा कि कभी कभी कोई शिक्षक लेट जरूर हो जाते होंगे लेकिन वह समय से विद्यालय आते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि बिना शिक्षक बच्चे प्रार्थना कर रहे हों। वीडियो मेरे पास नहीं है। यद‌ि किसी को ऐसा लगता है तो वह किसी भी समय आकर यहां जांच कर सकता है। खुद पता चल जाएगा क्या सही और क्या गलत है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं