सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

Video : पढ़ने की जगह बालिकाओं से उठवा रहे ईंट, सांसद तक पहुंची शिकायत


ईंट उठाते छात्राओं का वीडियो हुआ वायरल

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय का मामला

आजमगढ़। रानी की सराय शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय में शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पूर्व एसडीआई व भाजपा नेता के बीच हुए बहसबाजी का ऑडियो वायरल हुआ था। मामल अभी थमा भी नहीं था कि रविवार को कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं द्वारा रात के समय ईंट उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हुए वी‌डियो वायरल हो गया। मामले की शिकायत अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार सरोज  ने आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ से की है। उन्होंने कई सवाल खड़े करते हुए प्रधानाध्यापक समेत एसडीआई पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त विद्यालय में भोजन, दूध, एवं फल का वितरण में भी गड़बड़ी की जाती है। बताया कि शिकायत मिलने पर वह लोग स्कूल पर पहुंचे तो परिचारक द्वारा बताया गया कि स्कूल बंद है। यहां पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं है। जब खंड शिक्षा अधिकारी को फोन किया गया तो पता चला कि स्कूल खुला है और यह आवासीय विद्यालय है। यहां किसी की छुट्टी नहीं होती है। जब और खोजबीन की गई तो कई खामियां पाई गई। बताया कि दूध पहुंचाने वाले व्यक्ति ने बताया कि दो लीटर सुबह में एवं दो लीटर शाम को प्रतिदिन दूध देता हूं। इसका साक्ष्य आडियो तथा फोटो के साथ है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि रात में स्कूल की लड़कियों द्वारा ईट ढुलाई का कार्य रेलवे स्टेशन के पास से लेकर स्कूल तक कराया जा रहा है। इसका भी विडियो साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत है। खंड शिक्षा अधिकारी को आडियों वीडियो तथा फोटो दिखाया गया एवं पत्र दिया गया लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई। भाजपा नेता ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रानी की सराय आजमगढ़ की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराई जाए व साथ ही साथ खंड शिक्षा अधिकारी की भी जांच कराई जाए, क्योंकि कई प्राथमिक विद्यालय पर टीचर समय से नहीं पहुंचते है और समय से पहले ही चले जाते है। इस मामले में अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती है। अतुल कुमार सिंह, बीएसए आजमगढ़ का कहना है कि शिकायत हमारे पास अभी नहीं आई है। यद‌ि आएगी तो मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अब वीडियो देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि वीडियो वहीं का है या कहीं और का। फिलहाल जांच का विषय है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं