सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Video: नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग, अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

तीन माह से ‌नायब तहसीलदार कोर्ट का चल रहा बहिष्कार

एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन

वकीलों के हड़ताल से वादकारी रहे परेशान

मेंहनगर। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में चक्रमण किया। इसके बाद तहसील में पहुंच नायब तहसीलदार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। 


 

 बताते चलें कि तहसील के अधिवक्ता नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर पिछले 14 जुलाई से नायब तहसीलदार के कोर्ट के न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते चले आ रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इससे पूर्व तत्कालीन एसडीएम प्रेमचंद मौर्य ने अधिवक्ताओ के साथ दो बार पहल किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। वही वर्तमान एसडीएम संत रंजन ने भी पहल किया, लेकिन बात नहीं बनी। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। हड़ताल की वजह से वादकारी परेशान होते हुए तहसील के चक्कर काट रहे है।शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक सभी अधिवक्ता उपस्थित होकर अधिवक्ता संघ एक है, के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए। अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेंहनगर तहसील पर तैनात नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह भष्टाचार में लिप्त हैं। जब तक उनका स्थानांतरण नहीं हो जाता अधिवक्ता नायब तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार जारी रखेंगे। सभी ने समर्थन करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में एसडीएम संत रंजन को राज्यपाल के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस समस्या का हल शीघ्र नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मंत्री श्यामबिहारी सरोज, राजबहादुर सिंह, अनिल वर्मा, शिवानंद यादव, महेंद्र केसरवानी, अशोक यादव, दिलीप कुमार, राजबहादुर यादव, हरिबंश यादव, रामजनम सिंह, हेमंत राय आदि अधिकक्ता मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं