सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Video: "पृथ्वी के पुत्र और एक बहुत ही सुलभ नेता के निधन पर शोक।" अभिनेत्री शबाना आजमी

फूलपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर है।

 अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी ने ट्वीट में लिखा, "पृथ्वी के पुत्र और एक बहुत ही सुलभ नेता के निधन पर शोक।" शबाना शोक व्यक्त करते समय रो पड़ी। कहा कि मुलायम सिंह यादव के इंतेक़ाल का बहुत अफसोस है। वेे सिर्फ उत्तर प्रदेश के नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत बड़े नेता थे। वे सारी उम्र समाजवाद की मशाल लेकर आगे बढ़ते रहे। वे कलाकारो और लेखकों की काफी इज़्ज़त करते थे। मुझे याद है कि मेरे वालिद कैफी आज़मी को अवध रत्न से नवाजा गया तो उनकी सेहत ठीक नही थी, मुलायम सिंह जी उस वक्त मेरे छोटे से गांव मेजवां में हेलीकाप्टर से आये और अपने हाथों से उन्हें पुरस्कार दिया। मुलायम सिंह जी जो कहते थे उसे अवश्य करते थे। मैं अपने परिवार  की तरफ से अखिलेश जी और उनके  परिवार को पुरसा देती हूं। मुझे यकीन है कि अखिलेश जी अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं